Homeउत्तर प्रदेशशुभम सैनी हत्याकांड में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने...

शुभम सैनी हत्याकांड में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने कोतवाल से लगाई गुहार

बिजनौर से राकेश कुमार की रिपोर्ट

धामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ली मांडू के ग्रामीणों ने शुभम सैनी हत्याकांड के शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले के वांछित आरोपी वीरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह तथा उनके परिजन पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उनका कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।

प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए बताया कि मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार को धमकी दिए जाने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments