अंडर-19 इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, एलपीआईएस बना चैंपियन

Spread the love

बाराबंकी | रिपोर्ट: सन्दीप वर्मा

लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल (एलपीआईएस), श्रद्धा स्पोर्ट्स अकादमी और जेबीएम स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। 6 और 7 मई को आयोजित इस प्रतियोगिता में बाराबंकी जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल और शिव राम सिंह इंटर कॉलेज, बाराबंकी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें एलपीआईएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।दूसरे सेमीफाइनल में सैनिक पब्लिक स्कूल और बाबा गुरुकुल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। तीन सेट तक चले इस रोमांचक मैच में बाबा गुरुकुल ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मुकाबले में एलपीआईएस और बाबा गुरुकुल आमने-सामने रहे। मैच में एलपीआईएस की टीम ने बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला जीत लिया और प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. विवेक सिंह वर्मा और वॉलीबॉल संघ बाराबंकी के सेक्रेटरी पवन सिंह रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना की।आयोजकों ने बताया कि श्रद्धा स्पोर्ट्स अकादमी और एलपीआईएस का उद्देश्य बाराबंकी के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *