Homeराष्ट्रीयमुठभेड़ में पंजाब से वांछित बदमाश दबोचा, पैर में गोली लगने से...

मुठभेड़ में पंजाब से वांछित बदमाश दबोचा, पैर में गोली लगने से घायल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नईमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पंजाब से वांछित चल रहा एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है।
मंगलवार को थाना नईमंडी पुलिस ड्रीम सिटी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर कट की ओर से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाशों ने स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बदमाशों को कूकड़ा ग्राउंड तक घेर लिया। यहां बदमाशों ने फिर से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश सलमान उर्फ शहजाद के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसका साथी खुशनसीब उर्फ खुशना मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।
गिरफ्तार बदमाश के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त सलमान उर्फ शहजाद शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के साथ-साथ पंजाब में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पंजाब के शंभू थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments