Homeराष्ट्रीयट्रांसफॉर्मर खराब होने से अंधेरे में ग्रामीण:7 दिन से नहीं आ रही...

ट्रांसफॉर्मर खराब होने से अंधेरे में ग्रामीण:7 दिन से नहीं आ रही बिजली, सूचना देने के बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफॉर्मर

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेला मकन में आज 7 दिनों से बिजली गुल होने से सैकड़ो ग्रामीण गर्मी से परेशान हैं। आज से 7 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। बार बार सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है इससे बिजली आपूर्ति ठप है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा किया गया है और उसे निभाने की कोशिश भी हुई। लेकिन विभागीय कर्मियों की लापरवाही के कारण आज भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेला मकन गांव में लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 7 दिन पहले जल गया था। उसे विभाग के अधिकारी बदलना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। लाइट न होने की वजह से अंधेरे में ग्रामीण सोने को मजबूर हैं। जिसके वजह से तमाम तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं, बच्चों में डायरिया का लक्षण देखा गया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इसकी शिकायत बहराइच के तेज तर्रार जिला अधिकारी मोनिका रानी, विद्युत विभाग हेल्पलाइन नंबर, जेई सब स्टेशन एवं अन्य अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक किसी के भी कान में जू तक नहीं रेंगी है।जब भी जेई को फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठाया जाता है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से रात में अंधेरा पसर जाता है। गर्मी के कहर को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द उन्हें इस समस्या से निजात दिलाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments