रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद में सामाजिक संगठनों के बीच सक्रियता के दौर में त्यागी भूमिहार महासभा, उत्तर प्रदेश ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। सूजडू खालसा पट्टी निवासी नसीम अहमद के पुत्र को महासभा ने मुजफ्फरनगर का युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन के साथ ही संगठन ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भविष्य की रणनीति को भी स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वह समाज के हितों की रक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी कार्यशैली संगठन की गरिमा और लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
संगठन की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट किया गया कि युवा नेतृत्व के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के उद्देश्यों को साकार करने में नव नियुक्त पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मनोनयन के बाद क्षेत्र में समर्थकों और समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया है। लोगों को उम्मीद है कि नया नेतृत्व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को नई दिशा देगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगा।

