रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक किसान की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर वाहन बरामद करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजरतपुर दरहरा गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र राजाराम ने बताया कि 29 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक खेत के आसपास टहलते हुए नजर आए। अखिलेश अपनी मोटरसाइकिल खेत के पास खड़ी कर सिंचाई में व्यस्त हो गया।
कुछ देर बाद जब उसने देखा तो उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने जहांगीराबाद थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द ही मोटरसाइकिल बरामद कर ली जाएगी।

