सेवा को सलाम पुलिस लाइन में भावुक विदाई, सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान के साथ दी गई रुखसती

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कर्तव्य, अनुशासन और सेवा की लंबी पारी पूरी करने के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम का माहौल भावुक भी रहा और गर्व से भरा भी, जहां वर्षों तक जनता की सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों को उनके योगदान के लिए सराहा गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके सेवाकाल के अनुभवों व कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे इन कर्मियों ने पूरी निष्ठा से निभाया है।
इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर उनके सुखद, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया।
विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में म0उ0नि0 श्रीमती राजेश (थाना कोतवाली नगर) और उ0नि0 ना0पु0 श्री लक्ष्मी नारायण (थाना जानसठ) शामिल रहे, जिन्होंने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर विभाग से सेवा निवृत्ति ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *