Homeराष्ट्रीयमाँ सरयू के पुनरोद्धार के लिए घाट की साफ सफाई कर हुई...

माँ सरयू के पुनरोद्धार के लिए घाट की साफ सफाई कर हुई आरती

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। मां सरयू पुनरोद्धार समिति बहराइच द्वारा नगर के झींगहा घाट स्थित सरयू तट पर नदी की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगर के सैकड़ो स्वयं सेवकों व नागरिकों की सहभागिता से नदी की साफ सफाई करी गई, हिंदू धर्म में सरयू नदी को मां के रूप में पूजा जाता है लेकिन सरयू नदी में नगर के गंदे नालों को प्रवाहित किया जा रहा है इससे नदी पूरी तरह से प्रदूषित हो गई है ऐसे में यदि नगर के नागरिक जागरुक ना हुए तो सरयू नदी केवल नाम की रह जाएगी,नदी मे केवल नाले का पानी ही रह जाएगा।

ऐसी स्थिति में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने स्तर से थोड़ा समय देकर मां सरयू की साफ सफाई में अपना योगदान दे,साफ सफाई के तत्पश्चात मातृशक्ति के द्वारा मां सरयू की आरती उतारी गई जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजय जी ने बताया सनातन संस्कृति का प्रतीक मां सरयू की अविरल धारा का प्रवाह पुनः निर्मल एवं आचमन योग्य जल के प्रवाह के साथ हो इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु हम सबको दृढ़ संकल्पित होना पड़ेगा।

प्लास्टिक, पॉलिथीन, पूजन सामग्री, फूल आदि का विसर्जन सनातन धर्म के अनुयाई नदी में सीधे ना डालें ऐसी सनातन प्रेमियों से अपील भी की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम में समिति संयोजक धनंजय सिंह,सूर्यप्रताप जायसवाल,आयुष जायसवाल, अरविन्द सिंह सेंगर,हरजीव, बुधेश, अनिल, रंजीता बाल्मीकि, पंकज केवट,मनोज, महेश,अरविंद सिंह सहित तमाम आम जनमानस उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments