Homeराष्ट्रीयस्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस; हरदोई जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस; हरदोई जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। हरदोई में स्मार्ट मीटरों को लेकर जनता का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। बढ़ते बिजली बिलों और तकनीकी खामियों से त्रस्त आम जनता की आवाज उठाते हुए, आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और इस पूरी व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। हरदोई जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब आम जनमानस के लिए गले की हड्डी बन गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन मीटरों के लगने के बाद उपभोक्ताओं के । इस महंगाई के दौर में गरीब किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर टूट गई है। मीटर लगते ही बिलों में भारी उछाल।बिल जमा होने के बावजूद बिना बताए बिजली गुल। तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश। जनता का आरोप है कि यह व्यवस्था केवल बिजली कंपनियों को फायदा पहुँचाने के लिए है।”आज आम आदमी की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। गरीब ठेला चलाने वाला और किसान पहले ही महंगाई से परेशान था, अब इन स्मार्ट मीटरों ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। हमारी मांग है कि इन मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने पारंपरिक मीटर वापस लगाए जाएं और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो।” ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि बिजली बिलों की समीक्षा कर जनता को राहत नहीं दी गई और बिना सूचना के की जा रही कटौती पर रोक नहीं लगी, तो यह आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ज्ञापन पर क्या संज्ञान लेता है और क्या हरदोई की जनता को इन ‘महंगे’ स्मार्ट मीटरों से छुटकारा मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments