रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना चौक स्थित ड्राई फ्रूट्स की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
क्लासिक कन्फैक्शनरी के नाम की दुकान में सुबह सवेरे ही धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को फोन किया दुकान पर आकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी और सामान भी चल गया था इसकी सूचना तुरंत पीड़ितों ने फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी आरके यादव नें जानकारी देते हुए बताया की मदीना चौक पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तुरंत मौके पर फायर टेंडर के साथ में पहुंचा और आज को काबू किया। प्रथम दृष्टियता शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है और जांच की जा रही है।

