Homeराष्ट्रीयपुलिस अभिरक्षा से आरोपी छुड़ाने वाले 3 गिरफ्तार, खतौली में दबिश के...

पुलिस अभिरक्षा से आरोपी छुड़ाने वाले 3 गिरफ्तार, खतौली में दबिश के दौरान हुआ था बवाल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश लगातार जारी है।
बताया गया कि 26 फरवरी 2026 को थाना खतौली पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को गांजा और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक आरोपी विनोद मेंबर पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला देवीदास फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
15 अप्रैल को जब थाना प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर दबिश देने पहुंची और उसे हिरासत में लिया, तभी आरोपी के शोर मचाने पर परिजन और सहयोगी मौके पर जुट गए। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए बल प्रयोग किया और आरोपी को छुड़ाकर फरार करा दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं। लगातार दबिश के बाद 16 अप्रैल को पुलिस ने तीन आरोपियों—सुन्दर, सोनू और उपेन्द्र—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार मुख्य आरोपी विनोद मेंबर सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments