राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई गई

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रोहिलखंड प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रामपुर मोहम्मद उस्मान बबलू ने बड़ी धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फैयाज हसन गुड्डू क्षेत्रीय सचिव नाजिया खान नगर महासचिव नाजरीन जहां नगर सचिव शकील सैफी क्षेत्रीय सचिव महफूज खान नगर अध्यक्ष मंजू खान ब्लॉक अध्यक्ष मुनाजिर हुसैन गुलवेज अहमद फुरकान अहमद आदि लोग मौजूद रहे इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि बाबा के लिखे संविधान को आगे बढ़ाना है प्रदेश महासचिव ने सभी देशवासियों से अपील की संविधान का सम्मान करें क्योंकि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बराबर युवा नारी शक्ति को रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने सभी अपने विधायकों से 40 परसेंट विधायक निधि दलित समाज में खर्च करने का आदेश दिया है उत्तर प्रदेश के हमारे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी दलित समाज से आते हैं और बेहतर कार्य कर रहे हैं राष्ट्रीय लोकदल का एक ही मकसद है गरीब मजदूर किसान को कैसे फायदा पहुंचाया जाए जनपद रामपुर में राष्ट्रीय लोक दल काझंडा बुलंद किया है और आगे भी करते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *