रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। जिसमें मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया उपस्थित रहे। जयन्ती के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि, बाबा साहब जी का जीवन संघर्ष, संकल्प एवं ज्ञान का अद्धितीय उदाहरण है। उनके जैसा व्यक्तित्व आज के समय में विरले ही होगा।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष के प्रति भी दुनिया में जिज्ञासुओं की संख्या बढ़ रही है। आज उनकी प्रासंगिकता पर विचार करे। बाबा साहब ने जब से होश सम्भाला है उतरोत्तर स्वयं को बौद्धिक श्रम की साधना में झोंकते चले गये, बड़ा विजन बड़े सपने और फिर उनको हासिल करनंे के लिये सामर्थवान बनने की निरन्तर तत्परता की, उनकी जैसी दूसरी मिसाल नही है। सांसद आवास पर जयन्ती के उपरान्त जिले के विभिन्न बाबा साहब की जयन्ती कार्यक्रमों में पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया बंकी ब्लाक में विभिन्न जगह कार्यक्रमों में उपस्थित हुये तथा समाज को बधाई देते हुये बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इसी कड़ी में नवाबगंज शहर में भी विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित हुये और लोगों को शुभकामनाएं दी।
साथ ही साथ सांसद तनुज पुनिया ने देवां ब्लाक में सिदवाही,पीड़,कमरखा,बबुरीगांव एवं अन्य कई जगह कार्यक्रमों में उपस्थित होते हुये कहा कि, अच्छी सोंच के साथ आज समाज के दलित,शोषित एवं आर्थिक रूप से पिछड़़े हुये लोगों को आगे आना ही होगा तभी हमारी हर जगह हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिये हमारे समाज को संघर्ष जिज्ञासा और ऊचें सपनो को अमल में लाकर आगे की ओर बढ़ना होगा।

युवा नेत्री सांसद तनुज पुनिया की पत्नी श्रद्धा सिंह पुनिया ने रामनगर, महादेवा व मसौली ब्लाक के विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित हुई और समाज को बधाई देते हुये कहा कि, संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिये प्रेरित करता है कि, जहां हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हो। हम उनके आर्दशों को अपनाकर सामाजिक न्याय समानता और सशक्तिकरण से उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लें।
सांसद आवास पर जयन्ती में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, इरफान कुरैशी, फरहान किद्वई, राम हरख रावत, के0सी0 श्रीवास्तव, विजयपाल गौतम, अजय रावत, अरशद, कौशल किशोर वर्मा, आर0डी0 राव, गुड्डू गौतम, अभय गौतम, बबलू गौतम, राकेश बाल्मीकि, अवनीश चौधरी, ज्ञानेन्द्र गौतम, प्रशान्त सिंह, मोनू सिंह, पंकज यादव, राजाराम गौतम, मोहम्मद जीशान, मनीलाल गौतम, गोपी कनौजिया, अजय यादव, शिव नारायन वर्मा, अखिलेश वर्मा, शबनम वारिस, तस्लीमन खान आदि लोग उपस्थित रहे।

