Homeराष्ट्रीयबोगना में विकास की गूंज: “काम बोलता है”, फिर भरोसे की आस...

बोगना में विकास की गूंज: “काम बोलता है”, फिर भरोसे की आस में सुनीता देवी

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक के बोगना गांव की सियासत इन दिनों गरमाती नजर आ रही है। मौजूदा ग्राम प्रधान सुनीता देवी और उनके प्रतिनिधि दिनेश चौहान ने एक पॉडकास्ट के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीते 5 वर्षों में गांव में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ।
दिनेश चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि “नाम भले सुनीता देवी का है, लेकिन काम हमने पूरी जिम्मेदारी के साथ जमीन पर उतारा है। सड़क, नाली, आवास, शौचालय और अन्य योजनाओं में हमने बिना भेदभाव के काम किया है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि गांव की जनता ही उनकी असली ताकत है और वही तय करेगी कि विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी या नहीं।
प्रधान प्रतिनिधि ने जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर बोगना की जनता एक बार फिर मौका देती है, तो गांव में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और गांव को मॉडल ग्राम बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि बोगना की जनता “काम” के दावों पर मुहर लगाती है या बदलाव की राह चुनती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments