रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी घास मंडी स्थित ताज फॉम से दिनदहाड़े पेचकस उठा कर गल्ले का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी चोरी कर पैसे टीशर्ट में भरकर लें गया। दुकान मालिक जुम्मा पढ़ने के लिए गए थे इसी बीच चोर ने आकर तसल्ली बख्श चोरी की घटना को अंजाम दिया पानी के प्यासे चोर ने अपनी प्यास नोटों की गड्डी से बुझाई। आरोपी चोर की है पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई नमाज पढ़कर वापस लौटे दुकानदार रिज़वान अंसारी ने गल्ले का लॉक टूटा देखा तों तुरंत दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चैक किया जिसमे एक अज्ञात युवक चोरी करता हुआ दिखा। पेड़ दुकानदार में इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
पीड़ित फॉम व्यापारी मोहम्मद रिजवान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज करीब 12:30 बजे के करीब हम अपनी मार्केट में स्थित मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए गए थे जब जुम्मे की नमाज पढ़ कर मैं वापस आया तो देखा कि ग़ल्ला खुला हुआ था गले में पैसे रखे हुए थे जब हम वापस आकर देखा तो गले में पैसे नहीं थे हमने तुरंत जो है दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे फोटो चेक करें उसमें एक लड़का दुकान में आकर ग़ल्ला तोड़ करके बनियान के अंदर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना हमने तुरंत डायल 112 कोड़ी और फिर थाना सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर आई और उन्होंने आश्वासन दिया है कि चोर जल्दी पकड़ा जाएगा

