Headlines

अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात : पत्नी की हत्या कर जलाया शव,आरोपी हैवान पति गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – सोनम यादव

ललितपुर। ललितपुर के मड़ावरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात जहां सात फेरों का रिश्ता बना मौत का सौदा। शक के जुनून में अंधा पति बना हैवान,पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को आग के हवाले कर दिया, लेकिन कानून के हाथों से बच नहीं पाया आरोपी।
गुरुवार को मड़ावरा थाना क्षेत्र के जंगल मे एक जली हुई महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल थी।
लाश इतनी बुरी तरह जलाई गई थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शक की सुई सीधे पति पर जा टिकी।
पुलिस ने जब आरोपी पति रामगोपाल सहरिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो खुली एक खौफनाक कहानी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था,इसी वजह दोनों के मध्य रोज-रोज के झगड़े ने उस दिन खूनी रूप ले लिया और गुस्से में अंधे पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली।
हत्या के बाद भी नहीं रुका हैवान पति अपने गुनाह को छिपाने के लिए उसने शव को आग के हवाले कर दिया ताकि कोई पहचान न सके लेकिन उसकी ये चाल ज्यादा समय तक नहीं चल स्की
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
फिलहाल इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। और एक बार फिर रिश्तों के नाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *