Headlines

पति की प्रताड़ना से त्रस्त युवती पहुंची मंत्री के दरबार, पुलिस को लगी फटकार

Spread the love

कपिल देव अग्रवाल के सख्त निर्देश—तुरंत मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उस समय हलचल मच गई, जब पचैंडा रोड क्षेत्र की एक पीड़ित युवती सीधे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पास पहुंच गई और अपनी दर्दभरी आपबीती सुनाई। अधिकारियों के साथ चल रही बैठक के बीच युवती ने बताया कि उसका पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।
पीड़िता की बात सुनते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल का रुख सख्त हो गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने इंस्पेक्टर नई मंडी बृजेश शर्मा और चौकी इंचार्ज टीपी नगर संदीप कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और निष्पक्ष व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह की शिकायतों में देरी या ढिलाई सामने आई तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई तय मानी जाए।
कपिल देव अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़िता को हरसंभव सुरक्षा मुहैया कराई जाए और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
मंत्री के सख्त तेवर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले में तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह घटनाक्रम एक बार फिर यह संदेश देता है कि महिला सुरक्षा के मामलों में सरकार किसी भी स्तर पर समझौता करने के मूड में नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *