Headlines

सम्मान के साथ विदाई: 8 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, एसएसपी ने किया सम्मानित

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तीन दशक से अधिक समय तक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को मंगलवार को भावुक माहौल में विदाई दी गई। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सेवा काल में किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में परिजनों की उपस्थिति ने माहौल को और भी भावुक बना दिया।
ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्त होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक मुर्तजा हसनैन जैदी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार (कोतवाली नगर), उपनिरीक्षक महेश चन्द्र (पुलिस लाइन), उपनिरीक्षक रेडियो राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा (तितावी), उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह (खतौली), मुख्य आरक्षी बनी सिंह (पुलिस लाइन) और अनुचर सुमन (पुलिस लाइन) शामिल रहे।
समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *