रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को अभियान के दौरान हसन पुत्र अल्लाराजी निवासी लद्दावाला और कशिश कुमार कश्यप पुत्र मोहनलाल निवासी आबकारी छोटा नाला क्षेत्र को उनके-अपने मकानों से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे, जिन पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी।
गिरफ्तार अभियुक्त हसन पर वर्ष 2007 का आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि कशिश कुमार कश्यप के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत परिवाद न्यायालय में लंबित है। पुलिस के अनुसार दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के साथ उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल प्रिंस कुमार, अजय और नवीन सैनी की टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

