खतौली में पुलिस मुठभेड़, 10 हजार का इनामी गौकश घायल होकर दबोचा गया

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच देर शाम हुई मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी गौकश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

दरअसल, थाना खतौली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में एनएच-58 हाईवे से सरधन जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा।
भागने की जल्दबाजी में बाइक फिसल गई और गिरने के बाद आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी लगातार फायरिंग करता रहा।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें बदमाश शकील पुत्र बिन्नी घायल हो गया। मौके से पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया।
घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शकील पर गौवध समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *