Homeराष्ट्रीयकस्बे में दिखा डीजल पेट्रोल का संकट ड्रमों में भरकर ले गए...

कस्बे में दिखा डीजल पेट्रोल का संकट ड्रमों में भरकर ले गए लोग

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गैस के बाद अब डीजल पेट्रोल का संकट खड़ा होने लगा है। कस्बे में गल्ला मंडी के समीप एचपी के पेट्रोल पंप में सुबह से डीजल पेट्रोल खत्म होने पर स्टेशन मार्ग स्थित पंप में वाहनों की भीड़ लग गई। लोग वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराकर घर ले गए। उधर शुक्रवार को कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की तरह गैस का वितरण कराया गया। फिलहाल गैस का संकट कस्बे में नहीं है।


शुक्रवार को कस्बे में सुबह हाईवे और मंडी के समीप बने एचपी के पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल खत्म हो जाने पर स्टेशन मार्ग के पेट्रोल पंप में वाहनों की भीड़ उमड पड़ी। लोगों ने वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराया और साथ ले गये। वहीं हाईवे के अन्य पंपों में स्थिति सामान्य नजर आई सभी जगहों पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध था। वही कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की भांति गैस का वितरण सुबह से शाम तक हुआ। गैस एजेंसी के वाहनों ने डोर टू डोर पहुंचकर ग्राहकों को गैस सिलेंडर ओटीपी लेकर मुहैय्या कराये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments