रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार थाना पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वारंट जारी होने के बाद पुलिस की पकड़ से बाहर था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान आफताब पुत्र रियाज निवासी रहमतनगर, थाना खालापार के रूप में बताई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 से संबंधित मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी था। खालापार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे 10 सितंबर 2026 को रात करीब एक बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 325/9/2013, अपराध संख्या 1163/12, धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित मामला दर्ज है। यह मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर के न्यायालय से संबंधित है।
पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया है। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 616/22, धारा 323, 324, 452 और 504 के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक असगर अली, चौकी प्रभारी खालापार, हेड कांस्टेबल 675 सोनू कुमार और कांस्टेबल 1778 विनोद कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारंटियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
