Homeउत्तर प्रदेशसुभाष नगर के शनि मंदिर में गूंजे कन्हैया के जयकारे, धूमधाम से...

सुभाष नगर के शनि मंदिर में गूंजे कन्हैया के जयकारे, धूमधाम से मनाई लाडले गोपाल की छठी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सुभाष नगर स्थित शनि मंदिर में लाडले गोपाल की छठी का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और भजन-कीर्तन में शामिल होकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर कन्हैया जी के पाटोत्सव के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। छठी उत्सव के उपलक्ष्य में कढ़ी-चावल के विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

आयोजन में मुख्य रूप से पंडित योगेश शर्मा, वार्ड 35 के सभासद अमित शर्मा, सभासद हिमांशु कौशिक, राहुल त्यागी, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, रोहित राजपूत, सचिन गुर्जर, सचिन शर्मा, संदीप शर्मा, ध्रुव त्यागी, प्रदीप बालियान, आकाश प्रजापति, मनीष गर्ग, बबलू शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और परिवारों में खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति और जयकारों से गूंजता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments