रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर। भोकरहेड़ी में बीते शुक्रवार की रात जन्मदिन पार्टी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से एक पिस्टल, एक मस्कट, दो तमंचे, बड़ी संख्या में कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो बरामद की है
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक में बीते शुक्रवार की रात अभिषेक पुत्र संजीव के मकान पर कार सवार बदमाशों ने उस ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जब घर मे जन्मदिन पार्टी समाप्त हुई थी।महिलाएं व बच्चों में चीख पुकार मच गयी थी।मामले में पांच नामजद व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना भोपा पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं।
क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह ने बताया कि मंगलवार की बीती रात पुलिस ने क्षेत्र की जौली नहर पुल के पास नहर पटरी पर मुठभेड़ के दौरान आर्यन उर्फ सावन को घायल कर गिरफ्तार किया जबकि चार अन्य आरोपियों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आरोपियों की पहचान आर्यन उर्फ सावन निवासी खेड़ा जट, थाना मंगलौर जिला हरिद्वार, बादल कुमार हाल निवासी भोकरहेड़ी निखिल उर्फ फाटा व हार्दिक सहरावत निवासी मोहल्ला नेहरू चौक, भोकरहेड़ी तथा आशीष कुमार निवासी रामूपुर, थाना देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है।आरोपियों से एक पिस्टल,एक मस्कट, दो तमंचे, विभिन्न बोर के 22 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, ड्राइविंग लाइसेंस, कैंटीन कार्ड और बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो बरामद की गयी है।
पूछताछ में आरोपी बादल कुमार ने बताया कि बीते 2 अगस्त को भोकरहेड़ी में अभिषेक उर्फ डेबू ने अपने साथियों के साथ उसके और उसके दोस्त निखिल उर्फ फाटा के साथ मारपीट की थी।मामले में मुकदमा दर्ज है। इसी रंजिश के चलते बादल ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार की रात अभिषेक उर्फ डेबू के घर पर फायरिंग करने की बात स्वीकार किया है।
