Homeउत्तर प्रदेशपीईटी पर प्रशासन की सख्ती, डीएम-एसएसपी ने खंगाली सुरक्षा व्यवस्था

पीईटी पर प्रशासन की सख्ती, डीएम-एसएसपी ने खंगाली सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को प्रशासन और पुलिस मुस्तैद रही। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम और स्ट्रांगरूम की जांच कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

डीएम और एसएसपी ने चौधरी छोटूराम कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी और परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

नियमों के तहत हो चेकिंग

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के निर्देश दिए। कक्ष निरीक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को कहा। साथ ही सभी को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

भीड़ और यातायात पर नजर

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने और यातायात सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा में शामिल होने में किसी तरह की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments