Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर डराने-धमकाने और दुष्कर्म के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल के मुख्य गेट से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। मामले में एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को गऊशाला नदी रोड निवासी अमर सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर दोस्ती करने, डराने-धमकाने और मंदिर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 429/2026 में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया।

वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर सतेन्द्र कुमार (22) पुत्र फूल कुमार निवासी बामनहेड़ी को जिला अस्पताल के मुख्य गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी और बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल शंकरलाल और कांस्टेबल नवीन सैनी शामिल रहे। मामले की विवेचना एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments