प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल यादव के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली, साइबर फ्रॉड से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
रिपोर्ट – एकरार खान
गाजीपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत बिरनो पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना परिसर से प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल यादव के नेतृत्व में स्कूल एवं मेडिकल की छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी अथवा निजी विवरण साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई।
