Homeउत्तर प्रदेशतमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार, बाइक सीज

तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार, बाइक सीज

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है। बाइक को भी सीज कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम जौली में नहर की शाखा के निकट तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल शर्मा उर्फ मोन्टी पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम अथाई, थाना भोपा के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या यूपी12एएम1110 को भी सीज कर दिया। मामले में थाना भोपा पर मुकदमा अपराध संख्या 249/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, हेड कांस्टेबल तैजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments