Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं...

डीएम ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों में पहुंचकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भर्ती परीक्षा को अत्यंत गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments