Homeउत्तर प्रदेशगोतौना सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार, खराब लाइटों से परिसर में...

गोतौना सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार, खराब लाइटों से परिसर में अंधेरा, टूटी सड़कें, बदहाल शौचालय और खराब पेयजल व्यवस्था से व्यापारी परेशान, कूड़े से उठती दुर्गंध बनी मुसीबत

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

हैदरगढ़, बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र की गोतौना सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। मंडी परिसर की सड़कें टूटी हुई हैं, जबकि रोशनी के लिए लगाई गई करीब एक दर्जन स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं है, जिसके चलते उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। पेयजल के लिए लगाए गए करीब चार नल खराब हैं और आरओ वाटर की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। इससे मंडी में आने वाले व्यापारियों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी परिसर की बाउंड्रीवाल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, शेड के नीचे बने चबूतरों को भी मरम्मत की जरूरत है। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई का अभाव दिखाई दिया। सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को मंडी परिसर में ही फेंक दिया जाता है, जिससे दुर्गंध फैलती है। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। मंडी जैसी महत्वपूर्ण जगह पर बुनियादी सुविधाओं की बदहाली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय स्तर पर सड़क, प्रकाश, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत के बावजूद समस्याएं बनी हुई हैं। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इन समस्याओं का समाधान कब तक कराता है।

मंडी सहायक ने क्या कहा?

मंडी सहायक चेतराम ने बताया कि बाउंड्रीवाल की मरम्मत, शौचालय, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट और चबूतरों की मरम्मत सहित अन्य कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments