Homeउत्तर प्रदेशगांधी जयंती पर पर्यटन स्थल लखनिया दरी में चला स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर पर्यटन स्थल लखनिया दरी में चला स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट – वसीम

मिर्जापुर (अहरौरा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर Laurels Global School, Ahraura के ईको क्लब द्वारा पर्यटन स्थल लखनिया दरी, अहरौरा में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने लखनिया दरी के आसपास से प्लास्टिक एवं अन्य कचरे के 75 से अधिक बोरे एकत्रित किए। एकत्रित कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के लिए जागरूक करना था।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए विद्यालय की ओर से श्री धीरज केसरी, अहरौरा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इसके साथ ही परंपरा घर, अहरौरा एवं राधा रानी इवेंट्स द्वारा अभियान में शामिल विद्यार्थियों के लिए शीतल पेय एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया। विद्यालय परिवार ने उनके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

यह अभियान विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख का अवसर भी रहा, जिसमें उन्होंने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा।

कार्यक्रम का समापन “स्वच्छ परिसर, हरित भविष्य और जिम्मेदार नागरिक” के संदेश के साथ हुआ।
वही कार्यक्रम मे Laurels Global School Ahraura के प्रधानाचार्य प्रजीश, उप प्रधानाचार्या सिसिर प्रजीश, इको क्लब प्रभारी जिज्ञासा जायसवाल,धीरज केशरी सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments