रिपोर्ट – नितिन कुमार
रामपुर। थाना बिलासपुर क्षेत्र के गांव भैंसिया ज्वालापुर में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब धान के खेत में एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला।
मृतक की पहचान गांव निवासी मोहम्मद नबी उम्र करीब 70 वर्ष के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार बुजुर्ग एक हफ्ते पहले बिना बताए घर से निकल गए थे।काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली बिलासपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पुलिस भी बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई थी।
आज सुबह किसान जब अपने खेत पर गए तो उन्होंने धान के खेत में शव पड़ा देखा।सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने लापता पिता के रूप में की।सूचना मिलते ही कोतवाली बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
