Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हमीरपुर में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन

Spread the love

44 वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान, 400 से अधिक पूर्व सैनिक रहे उपस्थित

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हमीरपुर में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिग्रेडियर अतुल कुमार सेना मेडल एवं ब्रिग्रेडियर सुमीत रावत, एसएम 27 आर्ड ब्रिगेड उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद हमीरपुर की 22 वीर नारियों, जनपद बांदा की 7 वीर नारियों तथा 15 पूर्व सैनिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

31 डिवीजन की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व सैनिक संगठन राठ एवं मौदहा के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। समारोह में मेडिकल कैम्प, कैंटीन, स्पर्श सेल, इश्योरेस सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनका लाभ लगभग 400 पूर्व सैनिकों ने उठाया। यह आयोजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं 12 मैकनाइज्ड इनफैन्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन आईएन हरजिन्दर सिंह संधू रहे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हमीरपुर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे, जिनमें सुनील गुप्ता, विनोद सिंह, भगवानदास एवं गिरजाशंकर साहू शामिल रहे। 12 मैकनाइज्ड इनफैन्ट्री के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधीर कुमार, मेजर के जी शिनाय, सूबेदार मेजर देशपाल, नायब सूबेदार भरत व नायब सूबेदार राजेश भी अपनी टीम सहित मौजूद रहे। समारोह ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान व एकजुटता का संदेश दिया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हमीरपुर में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles