Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कासगंज में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-फित्र की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Spread the love

रिपोर्ट – मो. कामरान अहमद

कासगंज। यूपी के जनपद कासगंज में ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़े ही शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सभी ईदगाहों में नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।विस्तार:जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में भी ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मोहनपुर रोड स्थित नई ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की।

नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और खुशी का इजहार किया।ईद के मौके पर घर-घर में सेवइयां और विभिन्न पकवान बनाए गए। लोग एक-दूसरे के घर जाकर इन व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आए, जिससे भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।प्रशासन रहा मुस्तैद:ईद के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई।

सड़कों पर चूना डालकर ईदगाहों के आसपास का क्षेत्र सजाया गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नई ईदगाह में नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल, सीओ पटियाली संदीप वर्मा, तहसीलदार एवं कोतवाली प्रभारी गंजडुंडवारा राधेश्याम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

कासगंज में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-फित्र की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles