Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हाकी प्रतियोगिता में एमएसजे स्पोर्ट्स ने रहमानियां को 4-2 से किया पराजित

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में जिला स्तरीय जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे एम.एस.जे. स्पोर्ट्स ने रहमानिया कालेज की टीम को 4-2 के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
रविवार को खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा अधिकारी बृजेश सोनी के मार्गदर्शन में रहमानिया खेल ग्राउंड में जिला स्तरीय जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इस प्रतियोगिता में खेले गये रोमांचक मुकाबले में मौलाना सलीम जाफरी स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रहमानिया कालेज की टीम को 4-2 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में मौदहा हाकी कोच समीर इमाम, रेफरी सोना चौधरी, फुटबॉल कोच शुभम नामदेव, शैलेंद्र, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुनील सोनी, अख्तर मास्टर, नेहा गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles