Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्थान: अंशु सिंह मेमोरियल आर.एस. कान्वेंट सैनिक स्कूल नैसारा,नंदगंज गाजीपुर

Spread the love

रिपोर्ट -एकरार खान

दिनांक: 25 अक्टूबर 2025
विषय: विद्यालय में आयोजित प्लानेटोरियम शो का सफल समापन।
अंशु सिंह मेमोरियल आर.एस. कान्वेंट सैनिक स्कूल में विज्ञान जागरूकता के अंतर्गत आयोजित प्लानेटोरियम शो कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्या डा•आभा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को डिजिटल डोम थिएटर में सौरमंडल, ग्रह-नक्षत्रों की गति, अंतरिक्ष यात्रा तथा ब्रह्मांड के रहस्यों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में कक्षा- नर्सरी से दसवीं तक के लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अंतरिक्ष संबंधी जानकारी को अत्यंत रोचक और प्रेरणादायक बताया। इंडियन स्पेस टीम ‘इंडियन पोर्टेबल प्लानेटेरियम’ के द्वारा यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना था।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा• आभा सिंह ने कहा कि “ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार और जिज्ञासा को बढ़ाते हैं। विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि अनुभव और अवलोकन से समझा जाने वाला विषय है।”
जारीकर्ता-
डा•आभा सिंह
प्रधानाचार्या
अंशु सिंह मेमोरियल
आर.एस. कान्वेंट सैनिक स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles