Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम के तहत पौथिया की ग्राम प्रधान व पंचायत विकास अधिकारी पंहुची दिल्ली

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सशक्त पंचायत नेत्री कार्यक्रम के तहत जनपद के सुमेरपुर विकासखंड से चयनित की गयी ग्राम पंचायत पौथिया की ग्राम प्रधान वंदना सचान व ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान ने प्रतिभाग किया।
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम पंचायती राज विभाग भारत सरकार की तरफ से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में 11 मार्च को आयोजित हुआ। जिसमें पूरे देश से महिला हितैषी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश से 135 महिला पंचायत प्रतिनिधि एवं 10 अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक जनपद से दो महिलाओं के चयन पर 11 मार्च को जनपद के सुमेरपुर ब्लाक की पौथिया ग्राम पंचायत से ग्राम विकास अधिकारी सोनाली सचान एवं ग्राम प्रधान वंदना सचान ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली पहुंचकर प्रतिभाग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles