Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सकारात्मक विचारों से स्वस्थ और सुखी जीवन संभव – भगवान भाई

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए बीके भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक विचार मनुष्य को स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की ओर ले जाते हैं। वे स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र में स्वस्थ और सुखी जीवन हेतु सकारात्मक विचार विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से तनाव और चिंता कम होती है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बनता है। सकारात्मकता व्यक्ति को असफलताओं से उबरने और चुनौतियों को अवसर में बदलने की शक्ति देती है।भगवान भाई ने बताया कि सकारात्मक मानसिकता से जीवन की अच्छी बातों की सराहना करने की भावना विकसित होती है। इससे मनोबल मजबूत होता है और हृदय रोग व मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। सकारात्मक लोग अधिक शारीरिक गतिविधि करते हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं।केंद्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने कहा कि नकारात्मक समाचारों और निराशावादी लोगों से दूरी बनाकर रोज सकारात्मक विचारों का अभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में बीके भगवान भाई ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया तथा बीके संजय भाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनेक बीके भाई-बहन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles