Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

संपूर्ण समाधान दिवस में दो दर्जन से अधिक मामलों में केवल तीन ही मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। नगर के तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए दो दर्जन से अधिक मामलों में केवल तीन ही मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। जिससे फरियादियों के चेहरों में मायूसी दिखाई दी।
मौदहा नगर के तहसील परिसर पर स्थित सभागार भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह ने की। इस मौके पर कुल 25 फरियादी मामले आए जिसमें केवल तीन मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सबसे अधिक मामले राजस्व व पुलिस से संबंधित रहे। इस मौके पर ग्राम माचा व कम्हरिया के किसानों ने उप जिलाधिकारी से नहर में पानी न छोड़े जाने से उनके खेतों में खड़ी फसले सूखने की शिकायत की। उन्होंने उप जिलाधिकारी से नहर में जल्द पानी छुड़वाने की मांग की है ताकि उनकी फसले बच सकें। मराठीपुरा मौदहा के बच्चा लाल ने बताया कि मोहल्ले की सार्वजनिक भूमि पर एक शीशम का पुराना पेड़ लगा था जिसे मोहल्ले के दबंगों ने काटकर अपने घर में रख लिया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मुस्करा निवासी जमीला पत्नी बबलू ने बताया कि उसने ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उसके बावजूद भी उसका राशन कार्ड नहीं बन सका जिस पर उसने राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई है। समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय व तहसीलदार शिखर मिश्रा समेत क्षेत्र के आला अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles