Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ कर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क से संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान 2026 का फीता काटकर शुभारम्भ कर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगो को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना है। उन्होने चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों एवं इस अभियान से जुड़े अन्य विभागों को निर्देशित करते कहा कि वे अपने-अपने स्तर से जनपद वासियों को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक करें ताकि सभी लोग स्वस्थ शैली अपनाकर संचारी रोगो से बच सकें।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप निषाद, सीएमओ डा. गीतम सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, समाजसेवी जलीश खॉन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles