Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शाहनवाज अंसारी हुए सम्मानित, BSA उपासना रानी ने की सराहना

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक शाहनवाज अंसारी (कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर हँसराजपुर) को सम्मानित किया गया। उनके विद्यालय को “निपुण विद्यालय” के रूप में चयनित होने पर यह सम्मान प्रदान किया गया।


इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपासना रानी ने शाहनवाज अंसारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने अन्य शिक्षकों से भी ऐसे ही समर्पण और नवाचार के साथ कार्य करने की अपील की।
शाहनवाज अंसारी ने इस सम्मान का श्रेय अपने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और निरंतर प्रयास से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।
विद्यालय के निपुण बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शिक्षकों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles