Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला को नोच कर घायल करने वाला तेंदुआ देर रात पिंजरे में हुआ कैद

Spread the love

TNI 24 मेराज अहमद ब्यूरो चीफ बहराइच

बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के आतंक से पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। पांच दिन पूर्व तेंदुए ने घर में घुसकर 13 वर्षीय बालिका साईबा को घायल किया था, इसके बाद मंगलवार की देर रात को वृद्ध महिला 80 वर्षीय रहमाना को घर में घुसकर घायल कर दिया था। लगातार तेंदुए की घटना से ग्रामीणों में दहसत का माहौल बना हुआ था।महिला पर रात में हमले के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश था इसको देखते हुए वन विभाग ने हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के निकट शाम को एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया था। शिकार के लिए पिंजरे में बकरी बांधी गई थी। इस बार ग्रामीणों को और वन विभाग को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। बुधवार की शाम को लगे पिंजरे में रात 9 बजे के करीब तेंदुआ बकरी के शिकार के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह, रेंजर रोहित यादव ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन व न्यूज़ संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक की देखरेख में पिंजरा ट्राली पर लादकर रेंज कार्यालय ले जाया गया।डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि पिंजरे में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया गया है। सुबह जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम द्वारा गठित डॉक्टर का पैनल तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा इसके बाद विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles