Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार कांवड़ यात्रा के लिए ब्रजघाट रवाना

Spread the love

शारिक खान की रिपोर्ट

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार कांवड़ यात्रा के लिए ब्रजघाट रवाना हो गए। वह शाम को ब्रजघाट से कांवड़ लेकर रामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान हर-हर, बम-बम के जयकारों की गूंज रही। भगवान शिव के भजनों ने माहौल शिवमय कर दिया।

सावन का पवित्र माह चल रहा है। तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट और हरिद्वार जा रहे हैं। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार भी कांवड़ लेने के लिए ब्रजघाट रवाना हुए। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम धनेली उत्तरी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत हवन-पूजन और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर हरीश गंगवार ने कहा कि कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि और संकल्प का भी अवसर होता है। यात्रा के दौरान वे देश और समाज की समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना करेंगे। उनके साथ उनके पिता व पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार के साथ ही अन्य श्रद्धालु भी ब्रजघाट गए हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार शाम को कांवड़ लेकर ब्रजघाट से रामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। रविवार तक रामपुर आ जाएंगे और सोमवार को भमरौआ स्थित पातालेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सभी श्रद्धालु उत्साहित नजर आए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles