Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बागपत पुलिस और सर्विलांस की टीम ने 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के 51 मोबाइल किए बरामद

Spread the love

बागपत की सर्विलांस टीम को विभिन्न थानों की पुलिस के सहयोग से बड़ी कामयाबी मिली है। व्यापारियों, छात्रों और ग्रहणियों के गुम हुए मोबाइलो को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सर्विलांस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

दरअसल आपको बता दें कि सर्विलेंस टीम में लोगों के गुम हुए 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मे प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ अनेकों प्रदेशों में चल रहे मोबाइल को बरामद किया है। जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से गुम हो गए थे। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों के चेहरे पर खुशी लौटी और उन्होंने भी सर्विलांस टीम के साथ-साथ पुलिस का धन्यवाद किया।

रिपोर्ट :—- वीरेन्द्र तोमर, बागपत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles