Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक से गिरकर पांच कावड़िया घायल

Spread the love

Tni 24 रिपोर्ट मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
खस्ताहाल सड़क होनें से बाइक सबार पांच कावड़िया गिरकर घायल हो गये| चार को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ एक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना राजेपुर के इटावा-बरेली हाई-वे डबरी मोड़ के निकट मार्ग दुर्घटना में अमन पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम पकड़िया हाकिम शाहजहाँपुर, सुमित पुत्र नन्हे सिंह निवासी पीलीभीत , रवि पुत्र राम देव निवासी शाहजहाँपुर, अनुराग पुत्र धर्मपाल पीलीभीत व कामू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी इटोरिया जलालाबाद सहित 5 कांवड़िया घायल हो गये| घायल अमन को लोहिया अस्पताल भेजा गया| अमन ने बताया की वह गंगा जल लेकर गोला जानें वाले थे| लेकिन सड़क खराब होने से उनकी बाइक फिसल गयी| उपनिरीक्षक राजीव कुमार नें बताया कि बाइक फिसलने से कांवड़िया घायल हुए हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles