Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पुरकाजी में महिला शक्ति का संगम,हिंदू-मुस्लिम सहित हजारों महिलाए रही मौजूद

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे में महिला शक्ति, देशभक्ति और सामाजिक एकता की तस्वीर उस वक्त देखने को मिली, जब हिंदू-मुस्लिम सहित सर्वसमाज की हजारों महिलाएं एक साथ एक मंच पर पहुंचीं और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया। मिशन महिला शक्ति के तहत आयोजित “पुरकाजी महिला दिवस-3” कार्यक्रम ने कस्बे ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई। यह भव्य कार्यक्रम पुरकाजी-खाईखेड़ी रोड स्थित सैनी फार्म हाउस में चेयरमैन और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव जहीर फारुकी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ इतनी ज्यादा रही की कुर्सियां भी कम पड़ गईं, लेकिन महिलाओं का उत्साह अंत तक बना रहा। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि इसमें हिंदू, मुस्लिम सहित सभी जातियों और समाज की महिलाएं शामिल हुईं। सभी महिलाएं एक साथ बैठीं, कार्यक्रम सुना और अंत में एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह नजारा इस बात का प्रतीक बना कि पुरकाजी में सभी समाज की महिलाएं एकजुट हैं और देश के लिए एक साथ खड़ी हैं।

पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि महिलाएं समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि पुरकाजी के बच्चे आगे चलकर आईएएस, आईपीएस और जज बनें, इसके लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे।

मुख्य अतिथि यशिका चौहान ने कहा की मैंने इतनी बड़ी तादात में महिलाओं का पहला कार्यक्रम देख रही हूं। मुझे अपने देश की महिलाओं पर और बिजनौर लोकसभा के पुरकाजी कस्बे पर गर्व है कि जब देशभक्ति के लिए उन्हें आवाज दी गई तो वो पुरुषों से अधिक तादात में घरों से निकलकर यहां आई हैं। मैं पुरकाजी की महिलाओं के अधिकारों के लिए सदैव साथ खड़ी हूं, चेयरमैन जहीर फारुकी ने पुरकाजी को एक मॉडल के रूप में स्थापित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles