Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पहले दिए गए आश्वासन की समीक्षा को लेकर हुई दूसरी बैठक, विभाग ने 10 दिन का और समय मांगा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। स्मार्ट मीटर घोटाले, गलत बिलिंग और विभागीय अनियमितताओं को लेकर हुए आंदोलन के बाद बिजली विभाग द्वारा पहले दिए गए एक सप्ताह के आश्वासन की अवधि समाप्त होने पर आज उसी आश्वासन की प्रगति जानने के लिए दूसरी बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह बैठक किसानों की किसी दोबारा मांग पर नहीं, बल्कि विभाग द्वारा दिए गए पहले आश्वासन की समीक्षा के लिए ही बुलाई गई थी।

जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि विभाग ने पहले कहा था कि एक सप्ताह में सभी कमियाँ दूर कर दी जाएँगी। “आज हुई बैठक में विभाग ने बताया कि कार्यवाही चल रही है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से पूरा काम तय समय में नहीं हो सका। इसलिए अधिकारियों ने 10 दिन का और समय मांगा है।”

अक्षय त्यागी ने यह भी कहा कि आज की बैठक में विभाग ने यह भरोसा दिया है कि अतिरिक्त 10 दिन की समय सीमा अंतिम होगी और इस अवधि में सभी समस्याओं—स्मार्ट मीटर जांच, गलत बिल सुधार, निरीक्षण प्रणाली, अवैध वसूली और तकनीकी खामियों—को पूरी तरह ठीक किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष वसीम खान ने बताया कि संगठन अब विभागीय कार्यवाही पर लगातार नज़र रखेगा। तय समय सीमा के बाद यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।

किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे विभाग की हर कार्रवाई पर पैनी निगाह रखेंगे। आंदोलन समाप्त है, लेकिन किसानों की चेतावनी जारी है—समय पर समाधान नहीं हुआ, तो अगला कदम और कड़ा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles