Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। थाना खागा पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खागा में पंजीकृत मु0अ0सं0- 478/2025, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह, निवासी नई बाजार कस्बा व थाना खागा, जनपद फतेहपुर (उम्र लगभग 53 वर्ष) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को थाना खागा गेट के सामने स्थित एक चाय की दुकान के बाहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सौरभ सरोज एवं हेड कांस्टेबल आशीष उपाध्याय की अहम भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles