Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

थाना में नवागत प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों और नगर के सभासदों के साथ एक शिष्टाचार बैठक की

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के सुबेहा थाना में सोमवार शाम को नवागत प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने ग्राम प्रधानों और नगर के सभासदों के साथ एक शिष्टाचार बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया।

प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बैठक में कहा कि यदि गांव में कोई घटना घटित होती है या जुए-शराब जैसी अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि यदि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दे, तो उसकी जानकारी भी पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस बैठक में अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार यादव, सभासद रिजवान खान, सभासद जहीर हाफिज, प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार, प्रधान विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रधान विक्रम सिंह, संतोष सिंह, दीनबंधु पांडेय, मनोज मिश्रा, सभासद प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत, जय प्रकाश, महेंद्र मौर्य, प्रदीप गुप्ता, राहुल बाजपेई, चुन्नी सिंह, मातादीन यादव सहित कई अन्य प्रधान और सभासद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles