Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न धर्म गुरुओ के साथ बैठक कर त्यौहारों को आपसी भाई चारे के साथ मनाने का किया गया अपील

Spread the love

रिपोर्ट – वसीम खान

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्योहारों शिवरात्रि, रमजान सहित अन्य त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपदीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण तथा विभिन्न धर्मगुरूओं/पीस कमेटी के पदाधिकारीगण के साथ बैठक की गई। इस दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाई-चारा के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी।
जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि किसी भी नई परम्परा की शुरूआत न करे। उन्होंने कहा कि यदि कोई आवंछनीय वस्तु, व्यक्ति जो माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियो को दे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि जनपद मीरजापुर गंगा जमुना तहजीब के लिये जाना जाता हैं। उन्होने धर्म गुरूओं व जनपद के स्रभ्रात नगारिको से अपील करते हुये कहा कि शान्तिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने हेतु युवाओं व अपने बच्चों को जागरूक करे। उन्होने कहा कि कोई ऐसा कार्य न करे जिससे कि कार्यवाही हो। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी अप्रिया घटना की आशंका होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराये। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नही लेगा। उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन होता है उन्हे सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भ्रमण कर निरीक्षण कर ले सभी आवश्यक पहले दुरूस्त कर लें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर व अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटो, मन्दिरो व पालकी यात्रा वाले मार्ग यदि खराब हो तो समय रहते ठीक कराते हुए मार्गो को सुगम बनाया जाए। उन्होंने अधिकारी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि ढीले तारो व टेढ़े पोलो ठीक को कराना सुनिश्चित करे ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकें। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओ व त्यौहारो के दृष्टिगत मन्दिर/मस्जिदो लगाए गए लाउडस्पीकर मानक के अनुसार ही ध्वनि रखी जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकायिो को निर्देश दिया की सभी तैयारी 15 फरवरी 2026 से पूर्व कर ली जाए।
पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने कहा कि सभी लोग शान्तिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये। उन्होने कहा कि इस दौरान अवांछित तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने तथा त्यौहार में वर्चुअली या प्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी करने वालों पर सतर्क नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल द्वारा तथा पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही आगामी पर्वों के दृष्टिगत सम्बन्धित धर्मगुरूओं के साथ बैठक के दौरान जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनायें रखने एवं आपसी भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए पर्व को मनायें जाने तथा शांति पूर्ण तरीके से सभी त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में शासन प्रशासन के सहयोग की अपील भी की गयी। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दृष्टिगत शिव मन्दिरो व उसके आस पास के स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने शराब, जुआ पर पुलिस को पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घाटो पर आपदा मित्रो की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पालकी यात्रा व जूलूस निकाले जाए उनके मुख्य आयोजक भी साथ में रहे ताकि किसी प्रकार कोई गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने कहा कि जूलूसो व यात्राओं में डी0जे0 संचालक अपना वालटियर्स साथ रखे। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षो को निर्देशित करते हुए कहा कि रूटो का निरीक्षण करते हुए पर्याप्त पुलिस पर्याप्त तैनाती भी कर दी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मनीष मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, प्रशिक्षु अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम सहित अन्य अधिकारीगण एवं धर्मगुरु में सोनावर खान, फिरोज खान, अशफाक खान, सहित पीस कमेटी के पदाधिकारीगण व सभ्रंात नागरिक उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles